{"_id":"5b48f2ee4f1c1b19208b45e1","slug":"151531507438-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, सीडीओ के आश्वासन पर समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, सीडीओ के आश्वासन पर समाप्त
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
पंचायतीराज सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना सीडीओ के आश्वासन पर समाप्त कर दिया।
शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय पर पर उत्तर प्रदेश पंचायतीराज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मांगों को लेकर वह पूर्व में भी प्रदर्शन कर चुके हैं। जिसके बाद अधिकारियों ने 12 जुलाई तक मांग पूरी करने की बात कही थी। विचार न करने के बाद उन्होंने फिर से धरना शुरू किया। जिसके बाद सीडीओ रेणू तिवारी ने पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए सभी मांगे 15 दिनों के अंदर पूरी कराने का सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, कोषाध्यक्ष साजिद अली, मनोज, सुरेंद्र, रजनीश, अमित, मांगेराम, संगीता, हितेश, जयपाल, धनपाल, विनोद, गीता, पिंकी, पुष्पेंद्र, सुरेंद्र, संजीव, संदीप, कविता, विकास, राजकुमार, संतराम, संजीव, विनोद आदि मौजूद रहे।