फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चों को दीन के साथ दुनियावी तालीम भी दिलाएं

बच्चों को दीन के साथ दुनियावी तालीम भी दिलाएं

Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को दीन के साथ दुनियावी तालीम भी दिलाएं
कांधला। गांव गंगेरू के मदरसा इस्लामिया तजवीदुल कुरान में सालाना जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें कुरान हिफ्ज करने वाले तलबा की दस्तारबंदी की गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गंगेरू के मदरसा इस्लामिया तजवीदुल कुरान में बृहस्पतिवार को आयोजित सालाना जलसे की शुरुआत हाफिज मोहम्मद मोहसिन द्वारा तिलावत ए कलाम उल्लाह और नाते नबी से की गई। हजरत मौलाना कलीम सिद्दीकी साहब फुलत ने फरमाया कि अल्लाह ने हमें इंसान बनाया है, इंसान दुनिया के अंदर सबसे बेहतरीन मखलूक है। अल्लाह ने इंसान को बेशुमार नियामतों से नवाजा है। अगर हम इन नियामतों की गिनती करना चाहे तो नहीं कर सकते हैं। मौलाना मोहम्मद आकिल ने फरमाया कि अपने बच्चों को दीन की तालीम के साथ दुनियावी तालीम म्भी हासिल कराएं। जलसे की सदारत मौलाना मोहम्मद आकिल और निजामत कारी अकबर साहब ने की। जलसे में 19 हाफिजों की दस्तारबंदी की गई। कारी अकबर ने देश में अमन की दुआ कराई। इस दौरान मौलाना अब्दुल, मौलाना हामिद, मौलाना गुलशान, मौलाना मेहरदीन, मुफ्ती आमिर, इंजमाम उल हक, जैनुल हक, अहसान उल हक, नईम अहमद, इकामुल हक, हाजी निसार, हाजी मुस्तकीम, चांद मोहम्मद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed