{"_id":"5af7268b4f1c1be5408b4c6d","slug":"151526146699-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में भरा पानी, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में भरा पानी, लोग हुए परेशान
Updated Sat, 12 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कांधला।
कस्बे के कैराना रोड स्थित बस्ती में पानी की निकासी न होने के कारण पूरी बस्ती में गंदा पानी भरा हुआ है। जिस कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। बार-बार शिकायत के बाद भी इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
कस्बे के कैराना बाईपास नेशनल इंटर कॉलेज के समीप स्थित बस्ती में नगर पालिका कांधला की ओर से पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला बंद होने से पूरी बस्ती जलमग्न है। बस्ती के लोगों के अनुसार पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई का बस्ती के लोगों ने इसका विरोध किया था, लेकिन पालिका द्वारा आश्वासन दिया गया था कि पानी की निकासी के लिए कोई दूसरा रास्ता निकाला जाएगा। इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है, जिस कारण लोगों के घरों के समीप पानी अटा हुआ है। उनका घरों से भी निकलना दूभर हो गया है। बस्ती के मजीद सहित आदि लोगों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी से मांग की है। उधर, पालिका अध्यक्ष हाजी बबला हसन ने बताया कि पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम के कार्यकाल में नाले की चौड़ाई चार फुट से घटाकर एक फुट की गई थी। नालियां नीचे आने के कारण अब बस्ती में पानी भरता है पालिका प्रशासन बस्ती के लोगों की समस्या को लेकर गंभीर है इसका समाधान जल्द किया जाएगा। उधर, तहसीलदार राकेश त्यागी का कहना है कि बस्ती के लोगों की समस्या सामने आई है, नाले की सफाई कराई गई है, लेकिन बस्ती नीचे में है, जिस कारण पानी भरता है, चुनाव बाद इसका समाधान कराया जाएगा।