{"_id":"5af09db14f1c1b6e098b88f3","slug":"151525718449-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेराई बंद होने की आशंका से किसानों में बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेराई बंद होने की आशंका से किसानों में बेचैनी
Updated Tue, 08 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। शुगर मिल थानाभवन में तीन दिन बाद गन्ना पेराई बंद होने की सूचना क्षेत्र में फैल गई, जिस कारण गन्ने की आवक मिल में बढ़ गई है। मिल के बाहर गन्ने से लदी ट्रालियों की लाइन लग गई, जिस कारण ट्रैफिक जाम भी रहा।
थानाभवन शुगर मिल ने 10 मई को पेराई बंद करने का नोटिस चस्पा करा दिया है। जिस कारण किसानों में बेचैनी साफ देखने को मिल रही है। इसी वजह से किसान अपना समस्त गन्ना शुगर मिल में आपूर्ति कराने में जुट गए हैं। आलम यह हो गया कि रविवार शाम को शुगर मिल के बाहर से गन्ने लदे वाहनों की लाइन दो किलोमीटर दूर तक पहुंच गई। वहीं, रविवार रात मिल परिसर में गन्ने से लदी दो ट्रालियां पलट गई, जिससे रास्ता बंद हो गया और मिल के बाहर गन्ने लदी ट्रालियों की लाइन लंबी होती चली गई। शुगर मिल के महाप्रबंधक (केन) हितेंद्र सिंह का कहना है कि गन्ना पेराई 10 मई को बंद करने का पहला नोटिस जारी किया गया है। अभी दो नोटिस और जारी किए जाएंगे। रविवार रात में तकनीकि दिक्कत के कारण पेराई प्रभावित हुई थी, जिस कारण गन्ना लदे वाहनों की अधिकता हो गई थी।