फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   72 घंटे में आरटीजीएस के माध्यम से होगा किसानों को गेहूं खरीद का भुगतान

72 घंटे में आरटीजीएस के माध्यम से होगा किसानों को गेहूं खरीद का भुगतान

Sun, 25 Mar 2018 12:55 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
72 घंटे में आरटीजीएस के माध्यम से होगा किसानों को गेहूं खरीद का  भुगतान
72 घंटे में होगा किसानों को गेहूं खरीद का भुगतान
विज्ञापन

शामली। जिले में दो अप्रैल से प्रारंभ होने वाली गेहूं खरीद के लिए जीरो बैलेंस पर केंद्र प्रभारियों के खाते खुल गए हैं। जिले का लक्ष्य 9 हजार मीट्रिक टन से बढ़ाकर 10 हजार 700 मीट्रिक टन कर दिया गया हैं। शासन की ओर नामित की गई नई खरीद एजेंसी पीसीओ ने जिले में तीन खरीद केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव किए हैं। किसानों को 72 घंटे में आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व केबी सिंह ने गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं।

शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में गेहूं खरीद के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व केबी सिह की अध्यक्षता में जिले में गेहूं खरीद की तैयारियों की बैठक हुई। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि इस बार गेहूं खरीद के लिए लक्ष्य नौ हजार मीट्रिक टन से बढ़ाकर 10 हजार 700 मीट्रिक टन कर दिया गया है। पूर्व में जिले में 22 खरीद केंद्र खोले गए हैं। खाद्य विभाग के 4, पीसीएफ के 17 भारतीय खाद्य निगम का एक खरीद केंद्र शामिल है। पीसीएफ द्वारा डूंडुखेडा गांव में इस साल खरीद केंद्र नही खोला गया है। इसके अतिरिक्त अंबेहटा याकूबपुर एट जलालाबाद व वेदखेड़ी में दो नए खरीद केंद्र खोले गए हैं। शासन ने नई खरीद एजेंसी केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव दिए हैं। उन्होंने बताया कि 1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग की ओर से शामली का आंध्रा बैंक, थानाभवन में ओरियंटल बैंक, कैराना में स्टेट बैंक, झिंझाना पीएनबी, पीसीएफ द्वारा जिला सहकारी बैंक में खाता खोल दिया गया है। खरीद केंद्रों पर सभी सुविधा व्यवस्था मंडी परिषद स्तर की जा रही है। किसानों को गेहूं का 72 घंटे में भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा भंडारण अभी तक जारी नही किया गया है। जिला विपणन कार्यालय में गेहूं खरीद केंद्र के संबंध में कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। बैठक में एडीएम वित्त द्वारा शामली ब्लाक में जिला पूर्ति अधिकारी, थानाभवन ब्लाक में तहसीलदार शामली, बीडीओ थानाभवन, जिला गन्ना अधिकारी, कैराना ब्लाक के लिए जिला कृषि अधिकारी बीडीओ कैराना, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ऊन, कांधला ब्लाक के लिए तहसीलदार कैराना, बीडीओ कांधला, ऊन ब्लाक के लिए तहसीलदार ऊन बीडीओ ऊन, पीसीएफ के जिला प्रबंधक आदि को नामित किया है ,जो खरीद केंद्रों का दो अप्रैल तक निरीक्षण करके खरीद केंद्र खुल गए हैं अथवा नही इस संबंध में रिपोर्ट डीएम को भेजेंगे। इस संबंध में पीसीएफ के प्रबंधक बलवीर सिंह, भारतीय खाद्य निगम के अभिषेक कुमार, एआरकॉपरेटिव सजीव तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed