{"_id":"5ab14cef4f1c1b8c778b6c26","slug":"151521569007-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट हों हिन्दू मुस्लिम - डाक्टर मसूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट हों हिन्दू मुस्लिम - डाक्टर मसूद
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना (शामली)। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हिंदू और मुस्लिम एकजुट होकर कार्य करें। ऐसे लोगों को सबक सिखाना है, जो समाज को बांटकर राजनीति करते हैं। वहीं, प्रदेश महासचिव ने कहा कि रालोद कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में जीता, तो जिले में फर्जी एनकाउंटर नहीं होने दिए जाएंगे।
मंगलवार को गांव बल्ला माजरा में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक की अध्यक्षता मुल्ला अख्तर ने और संचालन सनोज चौधरी ने किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को करारी हार मिली, यह जनता की सच्चाई की जीत है। वहीं, प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए जनपद शामली में हो रहे एनकाउंटरों को फर्जी बताया और कहा कि अगर कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी जीता, तो जिले में कोई भी फर्जी एनकाउंटर नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खान ने कहा कि हिंदुओं और मुसलमानों को आपसी सौहार्द के साथ रहना चाहिए और जरूरत पड़ने पर मंदिर और मस्जिदों की सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान अब्बास प्रधान को रालोद में जिला सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव ऋषिदराज राझड़, देवेंद्र तोमर, बिट्टू, मालक सिंह, गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह, मुनफैद, अतिउल्लाह, हायत, वासिफ, कशमीर सिंह, डॉ. मुबारक अली, सुनील मलिक और सर्वेश सिंभालका आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।