{"_id":"5ab147254f1c1b27088b638c","slug":"151521567525-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाज प्रशिक्षु अंकित का थल सेना में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानेबाज प्रशिक्षु अंकित का थल सेना में हुआ चयन
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज अंकित सरोहा का निशानेबाजी में ट्रायल के माध्यम से भारतीय थल सेना के गार्ड सेंटर नागपुर महाराष्ट्र में सैनिक पद पर चयन हुआ है। चयन होने से निशानेबाज के गांव दरगाहपुर व परिजनों में खुशी की लहर है। पिता संजीव सरोहा एक किसान है। अंकित का चयन आर्मी में होने के साथ ही वह आर्मी मार्क्स मैनसिप यूनिट महू मध्यप्रदेश में आर्मी के वाईबीसी कंपीटिशन में नागपुर सेंटर का प्रतिनिधित्व करेगा। अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरु को दिया है। क्लब पहुंचने पर चयनित खिलाड़ी का स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान क्लब अध्यक्ष मुकेश, तपन मलिक, हरविजय राणा, गौरव, अक्षय कुमार, अभय, कमलकांत, निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।