{"_id":"5aaab8fc4f1c1bc0078b56e8","slug":"151521137916-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद छात्र सभा ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद छात्र सभा ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद छात्र सभा ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
शामली। रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग) की परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित दो सूत्री ज्ञापन शामली एसडीएम को सौंपा।
बृहस्पतिवार को रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विशाल करोड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम सुरजीत सिंह और सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में धांधली हुई हैं। केंद्र सरकार में आने से पूर्व भाजपा ने रोजगार दिलाने का जो वादा युवाओं से किया था, वह गलत साबित हो रहे हैं। युवाओं को रोजगार दिलाने में सरकार असफल साबित हुई है और युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। चार साल के दौरान बेरोजगारी बढ़ी है। इस संबंध में केंद्र और प्रदेश सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने मांग की कि एसएससी द्वारा गत वर्ष में कराई गई सभी परीक्षाओं और सम्पूर्ण प्रणाली की सीबीआई से निष्पक्ष व सीमित समय में जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक एसएससी द्वारा कराई जाने वाली सभी परीक्षाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इस दौरान शिवकुमार, मयंक, रमन, सर्वेश, पंकज सरोहा, दुष्यंत राणा, हेम सिंह पुंडीर, मोहित राठी, निखिल कुमार, तरुण, सतबीर, मुकुल, राजवीर, नारायण, टिंकू पंवार, ईश्वर, सचिन, राजू, जयबीर सिंह आदि मौजूद रहे।