{"_id":"5a8872f74f1c1bfe7e8b61b6","slug":"151518891767-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में बजा सायरन, पुलिस ने की चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में बजा सायरन, पुलिस ने की चौकसी
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बैंक में सायरन बजने से खलबली
जलालाबाद (शामली)। जलालाबाद स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में शुक्रवार रात सायरन बजने लगा, जिस कारण पुलिस को रातभर चौकसी करनी पड़ गई। सुबह बैंक शाखा खुलने पर ही सायरन बंद कराया जा सका। जलालाबाद में शामली-सहारनपुर हाईवे पर दुर्गा कॉम्प्लेक्स में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। शुक्रवार देर रात बैंक शाखा में सायरन बज गया। गश्त कर रही पुलिस के अलावा चौकी इंचार्ज पवन कुमार सैनी बैंक शाखा पर पहुंचे। चारों तरफ से छानबीन की गई। इसके बाद, सुरक्षा के लिहाज से दो पुलिसकर्मी वहां तैनात कर दिए गए। शनिवार सुबह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बैंक शाखा में पहुंचकर सायरन बजने के वजह पूछी। कार्यवाहक शाखा प्रबंधक इश्याक अहमद ने बताया कि शाखा प्रबंधक रविंद्र प्रसाद एक सप्ताह की छुट्टी पर गए हुए हैं। शाखा अभी नई बिल्डिंग में स्थापित हुई है। किसी अज्ञानता के कारण सायरन का बटन दबा रह गया होगा।