{"_id":"5a7c9c154f1c1b05738b6574","slug":"151518115861-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को टिकट न मिलने पर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को टिकट न मिलने पर काटा हंगामा
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा काटा
कांधला। खंद्रावली रेलवे स्टेशन पर टिकट न मिलने पर आक्रोशित यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा काटा। यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर स्टाफ बढ़ाए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली रेलवे स्टेशन से क्षेत्र के गांव जसाला, मीमला, लोहरीपुर, फतेहपुर, गुर्जपुर, मलकपुर, सलेमपुर सहित कई अन्य गांव के सैकड़ों लोग ट्रेन से आवागमन करते हैं। यात्रियों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन संख्या 74021 दिल्ली से सहारनपुर के लिए रवाना हुई। रेलवे स्टेशन से अलग अलग स्थानों पर जाने के लिए दर्जनों यात्री मौजूद थे। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों को टिकट देने के लिए कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। टिकट नहीं मिलने के कारण यात्री ट्रेन में सफर करने से कतराने लगे। यात्रियों के द्वारा बार-बार टिकट लेने के लिए कर्मचारियों को बुलाया गया, लेकिन वहां पर कोई नही पहुंचा। खंद्रावली रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग ने टिकट बांटने का ठेका शोएब ठेकेदार को दे रखा है। आरोप है कि ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम करता है, जिसके चलते रेलवे विभाग को आए दिन हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। टिकट नहीं मिलने से क्षुब्ध यात्रियों नेे रेलवे स्टेशन पर हंगामा प्रदर्शन करते रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी तैनात करने की मांग की है।