{"_id":"5a6f688d4f1c1bcb268b70e1","slug":"151517250701-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य पर निगाह रखकर आगे बढ़ना चाहिए - दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य पर निगाह रखकर आगे बढ़ना चाहिए - दुष्यंत
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
शामली।
रजत निर्वाल मेमोरियल निशानेबाजी प्रतियोगिता में सोमवार को निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने विजेता निशानेबाजों को पदक देकर सम्मानित किया।
शहर में करनाल रोड स्थित शामली रायफल क्लब में चल रही निशानेबाजी प्रतियोगिता में सोमवार को बड़ौत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉक्टर दुष्यंत तोमर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को एकाग्रचित मन से मेहनत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। कड़ी मेहनत और लगन से सफलता जरूर मिलती है। प्रतियोगिता के एयर रायफल पीप साइट जूनियर वर्ग में वृतिका चौहान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल वर्ग में रामफल ने स्वर्ण, गुरुचरण सिंह ने रजत तथा श्रवण सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वूमेन वर्ग में अंजलि चौधरी ने स्वर्ण, ऊर्जा सिंह ने कांस्य पदक जीता। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के प्रांत संयोजक डॉक्टर विकास अग्रवाल, भाजपा नेता प्रमोद कुमार, पूर्व ओलंपियन आभा ढिल्लन, कर्नल अनुपम सक्सैना ने भी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयवीर मलिक और संचालन तपन मलिक ने किया। इस दौरान शामली राइफल क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, देशपाल राणा, बाबूराम पंवार, संजीव तोमर आदि मौजूद रहे।