फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सांसद की सेहत स्थिर, लोग चिंतित

सांसद की सेहत स्थिर, लोग चिंतित

Sun, 21 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांसद की सेहत स्थिर, लोग चिंतित
कैराना सांसद हुकुम सिंह की सेहत स्थिर
विज्ञापन

शामली। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को व्हाट्स ग्रुपों पर उनके निधन की अफवाह फैल गई, जिसके बाद क्षेत्र के लोग बेचैन हो गए। हालांकि सांसद की पुत्री मृगांका सिंह ने फेसबुक अकाउंट से मेसेज पोस्ट करके बताया कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, बाबूजी की हालत में सुधार है, वह जल्दी ही ठीक होकर सभी के बीच होंगे।
सांसद हुकुम सिंह की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही है। पूर्व में भी उन्हें कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। निमोनिया और इंफेक्शन के अलावा सांस लेने में दिक्कत बढ़ने की वजह से दो दिन पूर्व उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार चल रहा है। शनिवार को भी उनकी हालत स्थिर बनी रही। उधर, किसी शरारती तत्व ने व्हाट्सएप ग्रुप पर उनके निधन की सूचना डाल दी, जिसके बाद यह मेसेज व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो गया। लोग भाजपा नेताओं और सांसद हुकुम सिंह से जुड़े लोगों से फोन पर जानकारी लेते रहे। इसके बाद पता चला कि सांसद हुकुम सिंह आईसीयू में हैं और उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया पर सांसद हुकुम सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने वालों की झड़ी लग गई। शामली और कैराना क्षेत्र के अलावा अन्य जिलों से भी काफी लोग सांसद हुकुम सिंह का हाल जानने के लिए नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल पहुंचे। उनमें से शामली निवासी ब्रजभूषण संगल सहित कई लोगों ने बताया कि सांसद हुकुम सिंह का उपचार चल रहा है, वह जल्दी ही स्वस्थ होकर लौटेंगे। शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल सहित तमाम भाजपा नेताओं के अलावा सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के लोग भी व्हाट्सएप के जरिये सांसद हुकुम सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह्र फैलने के बाद कलस्यान चौपाल पर लगी भीड़
कैराना। सांसद हुकुम सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए कैराना स्थित कलस्यान चौपाल पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। सांसद के भतीजे एवं कलस्यान खाप के चौधरी रामपाल सिंह से लोग सांसद की सेहत के बारे में पूछते रहे। वहीं, शनिवार दोपहर व्हाट्सएप ग्रुप पर अफवाह फैलने के कारण शुभचिंतकों ने कलस्यान चौपाल पर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में सांसद के परिवार से सही जानकारी मिलने पर लोगों के मन को शांति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed