फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पेंशनर्स दिवस पर एडीएम ने सुनी समस्याए, शिकायतों के अफसरो को दिए निस्तारण के निर्देश

पेंशनर्स दिवस पर एडीएम ने सुनी समस्याए, शिकायतों के अफसरो को दिए निस्तारण के निर्देश

Sun, 17 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पेंशनर्स दिवस पर एडीएम ने सुनी समस्याए,  शिकायतों के अफसरो को दिए  निस्तारण के निर्देश
शामली। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पेंशनर्स दिवस पर एडीएम राजस्व व वित्त शिवबहादुर सिंह ने पेंशनर्स की समस्याओं को सुनकर जिलास्तरीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पेंशनर्स दिवस पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को रखा। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने एडीएम शिवबहादुर सिंह को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परिचय पत्र दिए जाने, बैंकों में अलग से कांउटर खुलवाने, सरकारी अस्पताल में लाल रंग पर्ची दिए जाने सहित आदि मांग की गई। एडीएम ने मौजूद जिलास्तरीय अधिकारियों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए है। मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, ओमप्रकाश, गोरधन दास, विनोद कुमार अत्री, जयपाल सिंह, विक्रम, ईश्वर राणा, वीर सिंह, चरण सिंह, महेंद्र सिंह, नेत्रपाल, मदनपाल सिंह, वीर सिंह मलिक, नवरतन शर्मा, बालकृष्ण, भोपाल सिंह, वीर सैन शर्मा, यशपाल,कंवर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed