{"_id":"5a32b85b4f1c1ba7678c18a0","slug":"151513273435-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में नही जले अलाव,नही हुई स्कूली बच्चों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में नही जले अलाव,नही हुई स्कूली बच्चों की छुट्टी
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फीली हवाएं चलने से गिरा पारा
शामली। रात में कोहरा दिन में बादल और बर्फीली हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो जाने से जीवन अस्त व्यस्त रहा। सर्दी बढ़ने से घरों व प्रतिष्ठानों पर हीटर से बूढ़े एवं जवान तापते रहे। पूरे दिन बच्चे गरम कपड़ों में दुबक रहे। दिन और रात का के तापमान में भारी गिरावट दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 17 दिसंबर को मौसम में और बदलाव आ सकता हैं।
बर्फीली हवाए चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सर्दी में ठिठुरते हुए छात्र- छात्राएं शिक्षण संस्थाओं में पहुंचे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में बदलाव होने से पूर्व दिन का तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री चल रहा था। बर्फीली हवाएं चलने से बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मेरठ के सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि 17 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव आएगा। यह अभी मालूम नहीं है कि कड़ाकेदार सर्दी पड़ेगी, या आकाश में बादल व कोहरा छाए रहेगा।