फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अधिक से अधिक छात्रा ले पावर एंजिल का प्रशिक्षण: सीओ

अधिक से अधिक छात्रा ले पावर एंजिल का प्रशिक्षण: सीओ

Fri, 08 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
अधिक से अधिक छात्रा ले पावर एंजिल का प्रशिक्षण: सीओ
अधिक से अधिक छात्रा ले पावर एंजिल का प्रशिक्षण: सीओ
विज्ञापन

शामली। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में सरकार द्वारा महिलाओं की सुुुरक्षा के लिए चलाए जा रहे नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम में सीओ अशोक कुमार ने छात्राओं को कहा कि किसी को भी अपने आप को कमजोर नही समझना चाहिए। उन्होंने हिम्मत दिखाने के साथ साथ सरकार द्वारा दी चलाई जा रही सुरक्षा योजना का भी लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, अधिक से अधिक छात्राओं को पावर एंजिल का प्रशिक्षण लेकर समाज महिलाओं की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।

शुक्रवार को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत वीवी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वीवी बालिका कॉलेज व हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ सिटी अशोक कुमार ने छात्राओं को जागरूक करते हुए पूरी जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक छात्राओं को पावर एंजिल का प्रशिक्षण लेकर मदर टेरेसा की तरह ही देश और समाज सेवा करते हुए महिलाओं की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्राओं को अधिक परेशानी होने पर महिला हेल्पलाइन 1090 और डायल 100 का प्रयोग करते हुए शिकायत करने की सलाह दी। उन्होंने सभी छात्राओं से पढ़ाई के साथ साथ नैतिकता पर भी ध्यान देने का आह्वान किया। कोतवाल प्रभारी अवनीश गौतम ने सभी छात्राओं को किसी भी आवारा के परेशान करने पर अपने परिजनों और पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक संजय संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, वीना अग्रवाल, रीना गौतम, महिला सेल की प्रभारी अंजू, सुनिता जिंदल, मनोज शर्मा, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed