{"_id":"59aef1004f1c1b6c078b478f","slug":"151504637184-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत
कैराना। हादसे में घायल युवक की मेरठ स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव लाया गया। जिसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कैराना थाना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी मेघराज (42) चार दिन पूर्व कैराना से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। कांधला रोड पर मीट प्लांट से आगे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर मेघराज को घायल कर दिया था। गंभीर हालत के चलते परिजनों ने मेघराज को मेरठ स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया था। वहां सोमवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को मेघराज का शव ऊंचागांव लाया गया। परिजनों में कोहराम मच गया।