{"_id":"59a85a534f1c1bff268b4a70","slug":"151504205395-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी में मिले डेंगू के लक्षण, मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी में मिले डेंगू के लक्षण, मेरठ रेफर
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी में मिले डेंगू के लक्षण
कांधला। मूल रूप से मेरठ निवासी राजबीर सिंह कांधला थाने पर सिपाही के पद पर कार्यरत है। पिछले कई दिनों से पुलिसकर्मी को बुखार आ रहा था। बुधवार को उनकी हालत गंभीर होने पर उनके साथी पुलिसकर्मियों ने शामली उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिसकर्मी की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों के द्वारा पुलिसकर्मी की रक्त जांच की। इसमें पुलिसकर्मी डेंगू बुखार के चलते प्लेटलेट्स कम पाई गई। चिकित्सक ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिसकर्मी मे डेंगू के लक्षण पाए जाने के बाद थाना परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। इसके चलते अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा अपने आवास के इर्द गिर्द साफ-सफाई का कार्य शुरू किया गया।