{"_id":"59a709d04f1c1b03278b4811","slug":"151504119248-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 14 तालाबों का होगा सौदंर्यकरण, चार चैकडैम नए बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 14 तालाबों का होगा सौदंर्यकरण, चार चैकडैम नए बनेंगे
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एक हैक्टेयर से बड़े 14 तालाबो का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रथम चरण में तालाबो के सौंदर्यीकरण के लिए छह करोड़ रूपये की धनराशि प्रस्तावित की गई है। जिसमें तालाबो की तीन मीटर तक खुदाई कराकर उनके बंधे को पौधेरोपण करके एनर्जी प्लांट के रूप में विकसित किया जाएगा। भूजल योजना के तहत जिले में चार चैकडम भी बनाए जाएंगे।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जल संचयन एवं भूजल रिचार्ज एकीकृत योजना तथा तकनीकि समन्वय समिति की बैठक हुई। उसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में ड्रिप- इरीगेशन के माध्यम से फसलों की सिंचाई कर किसान अधिक लाभ सकते है।
उन्होंने बताया कि जिले में एक हैक्टेयर से ज्यादा भूमि वाले 23 तालाब है। जिनमें से 14 तालाबो को योजना में शामिल किया गया है। तालाबों के बंधे पर नीम, नींबू आदि पौधरोपण करके एनर्जी प्लांट के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होने बताया कि कुड़ाना, सिलावर, खानपुर, भाजू, हरड़ फतेहपुर, चौसाना, कंडेला, जमालपुर दखौड़ी,ऊचागांव, इस्सौपुर खुरगान,गंगेरू समेत एक हैक्टेयर से ज्यादा भूमि वाले 14 तालाबो का सौदर्यीकरण कराने की कार्य योजना तैयार हो गई है।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि नहर माजरा भैंसवाल, सोहजनी उमरपुर, सिलावर और मालैंडी गांव में नालों पर चैकडेम बनाए जाएंगे। उन्होने बताया कि काठा नदी में कैराना नगर पालिका परिषद का पानी नाले के माध्यम से डाला जाएगा। इस मौके पर कैैराना क्षेत्र की मामौर झील को विकसित करने व पानी से किसानों की फस ल बचाने का मुददा उठाया गया। जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, लघु सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता जयप्रकाश सिंह, उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा, भूगर्भ विभाग के अधिशासी अभियंता आमोद कुमार, डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल, बीडीओ शामली बालेश्वर दयाल सहित ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
------------
इंद्रपाल सिंह पांचाल