{"_id":"5995e9214f1c1b98128b47d0","slug":"151502996769-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की लापरवाही, फिर लटके सैंकड़ो स्कूलों पर ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की लापरवाही, फिर लटके सैंकड़ो स्कूलों पर ताले
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एक बार फिर शिक्षामित्रों ने समायोजन रद्द होने के विरोध में शिक्षण कार्य छोड़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 709 शिक्षामित्र स्कूल छोड़ धरना स्थल पर पहुंच गए है। इसमें अधिकारियों की लापरवाही के कारण सैकड़ों स्कूलों पर ताले लटके रहे। बृहस्पतिवार को बच्चों को मायूस होकर घर को लौटना पड़ा।
पिछले दिनों हुए धरने प्रदर्शन के कारण जनपद के लगभग 80 प्राथमिक स्कूलों पर कई दिन तक ताले लटके रहे थे। शिक्षण कार्य बाधित होने के कारण बीएसए ने सभी बंद स्कूलों में अन्य स्कूलों से एक-एक शिक्षक तैनात कर दिए थे। शिक्षा अधिकारियों को पता होने के बाद भी कि तय समय के बाद भी कोई हल नहीं हो पाया है और शिक्षामित्र फिर से धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। बावजूद पहले से बंद होने वाले स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के कोई इंतजाम नहीं किए है। बृहस्पतिवार को 80 प्राथमिक स्कूलों पर ताले लटक गए। जिस कारण स्कूलों में बच्चे गेट के बाहर ताला खुलने और शिक्षकों का घंटों इंतजार करते रहे। मगर, शिक्षकों के स्कूल न पहुंचने पर बच्चों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। वहीं, एबीएसए भारत भूषण त्यागी ने बताया कि सभी स्कूलों में फिलहाल एक-एक शिक्षक तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार से सभी स्कूल खुलेंगे।