फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   निर्मल हिंडन अभियान के तहत पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ

निर्मल हिंडन अभियान के तहत पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ

Thu, 17 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
निर्मल हिंडन अभियान के तहत पौधरोपण सप्ताह का  शुभारंभ
शामली।
विज्ञापन

गंगा विचार मंच की पहल पर निर्मल हिंडन अभियान के तहत सीडीओ रेणु तिवारी ने पौधरोपण सप्ताह की शुरूआत की। उन्होंने खेड़ी जल धारा के किनारे आम का पौधा लगाया। कहा कि खेड़ी जलधारा को इलाके के सबसे शानदार जैव विविधता पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।
बुधवार को हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हिंडन और कृष्णा नदी पुनर्जीवन अभियान में जिले की सरकारी मशीनरी, स्थानीय लोग मिलजुल कर जिम्मेदारी निभाएंगे। इस परियोजना को हिंडन बेसिन की आदर्श परियोजना का रूप दिया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया जिले के लोग आगे आकर नदियों के इस पुनर्जीवन महायज्ञ में अपनी आहुति दें। जिला पंचायत अधिकारी नरेश चंद ने कहा कि पूरे कृष्णा नदी बेसिन में 19 से 26 अगस्त के बीच पौधे लगाए जाएंगे। 35 गांवों में नदी और उसकी सहायक जल धाराओं के कार्यक्रम को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर उमर सैफ ने कहा कि मंडलायुक्त मेरठ डॉक्टर प्रभात कुमार और मंडलायुक्त सहारनपुर दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में हिंडन और कृष्णा नदी के किनारे सघन वनीकरण किया जाने का महासंकल्प लिया गया है। इसी के तहत शामली जिले में 45000 से ज्यादा पौधे रोपे जाएंगे। जिसकी शुरूआत सबसे साफ और स्वच्छ खेड़ी जलधारा के किनारे महेंद्र सिंह जैव विविधता पार्क के रूप में ग्राम सभा खेड़ी के प्रधान भारतवीर के नेतृत्व में गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेड़ी पुल से बलवा तक लगभग पांच किलोमीटर के इलाके में नहर का पानी जमा कर यहां सदियों से रह रहे जलजीवों और वनस्पतियों का पुनर्वास किया जाएगा। कार्यक्रम में खेड़ी ग्राम प्रधान भारतवीर, हिमालयन कम्यूनिटी कॉलेज के डॉक्टर नवेद अनवर, डॉक्टर सौरभ कुमार, प्रदीप कुमार, निकेता शर्मा, शाहनूर, हनीफ, प्रिंसी संगल, ज्योति अरोरा, नजमा, अदीबा, समरीन, सोनू, कमल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम सचिव राजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed