{"_id":"5991f42c4f1c1b593e8b4646","slug":"151502737452-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली के बच्चे बने दिल्ली में चैम्पियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली के बच्चे बने दिल्ली में चैम्पियन
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
रायल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय खेलों में प्रथम चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा किया है। विद्यालय पहुंचने पर विजेता बच्चों का अभिनंदन किया गया।
रायल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्या शिवानी कंदौला ने बताया कि गत 11 अगस्त से 13 अगस्त तक दिल्ली में तीन दिवसीय 70वां स्वतंत्रता कप कबड्डी चैंपियनशिप इंदिरागांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें शामली के रायल पब्लिक स्कूल की दो टीमों ने भाग लिया। जिनमें जूनियर वर्ग में मनीष कालखंडे, नितिन खाटियान, रितिक मलिक, निखिल, विपुल, तुषार, प्रिंस चौहान, विश्वदीपतोमर, उदयवीर चौहान, सागर चौहान, सूर्यदीप, दिपांशु की टीम ने दिल्ली व हरियाणा की टीम को पराजित की द्वितीय ट्राफी पर कब्जा किया।
दूसरी टीम सब जूनियर वर्ग में रितिक वंश, हर्ष, शिवम, विशाल, आदित्य , प्रियम मलिक, आदित्य चौहान, नितिन चौहान, क्रिश, निक्की चौधरी, आकाश तोमर की टीम ने दिल्ली-गुड़गांव, बागपत की टीम को हराकर प्रथम ट्राफी पर कब्जा कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विद्यालय के कोच मोहित चौहान- शालीहा चौधरी ने बताया कि दोनों टीमों का चयन गोवा के लिए किया गया है। विद्यालय पहुंचने पर पर स्कूल चेयरमैन विजय मलिक व प्रबंधक अमरदीप मलिक प्रधानाचार्य शिवानी कंदौला आदि ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
रिद्धि गोयल सिल्वर मेडल जीता
शामली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के तालकटौरा इंडौर स्टेडियम में कराटे एसोसिएशन आफ इंडिया में शामली मार्शल एकेडमी की नौ साल की रिद्धि गोयल ने सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए मुकाबले में अपने वर्ग के तीन प्रतिद्वंद्वी को हराकर सिल्वर मेडल हासिल कर कर अपने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर कायम किया है। उसने अपने पिता सचिन गोयल व कोच सुशील कौशिक को इसका श्रेय दिया है।