फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नपद के सभी स्कूल, कॉलेजों में लगेंगी सुझाव पेटिका

नपद के सभी स्कूल, कॉलेजों में लगेंगी सुझाव पेटिका

Fri, 04 Aug 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
नपद के सभी स्कूल, कॉलेजों में लगेंगी सुझाव पेटिका
स्कूल, कॉलेज में लगाई जाएंगी सुझाव पेटिका
विज्ञापन

शामली। हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में व्यवस्था यदि ठीक नहीं है, शिक्षक मनमानी करते हैं और पढ़ाई नहीं की जा रही है, तो छात्र और अभिभावकों को शिकायत करने के लिए दूर नहीं जाना होगा। अब प्रत्येक हाईस्कूल और इंटर कॉलेज में सुझाव पेटिका लगाई जाएंगी, जिन पर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य का मोबाइल फोन नंबर भी अंकित होगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि शासन ने जनपद के सभी हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में सुझाव पेटिका लगाने का निर्देश दिया है। इसी के चलते जनपद के 95 राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को जल्दी ही सुझाव पेटिका लगवाने के लिए कह दिया गया है। इसके अलावा सुझाव पेटिका के बराबर में डीएम, एसडीएम, डीआईओएस और प्रधानाचार्य के मोबाइल नंबर भी बड़े अक्षरों में लिखवाए जाएंगे। ताकि बच्चों के साथ ही अभिभावक भी स्कूल कॉलेज की व्यवस्था के संबंध में सुझाव लिखकर पेटिका में डाल सकें और सुझाव पर कार्रवाई न होने पर वहां लिखे नंबरों पर संपर्क कर आला अधिकारियों को अवगत करा सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सुझाव पेटिका में आने वाले सुझाव और शिकायत पत्रों को पढ़कर प्रधानाचार्य को उस पर अमल कराना होगा। ताकि स्कूल कॉलेजों की व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed