{"_id":"597f7f684f1c1b970d8b475d","slug":"151501527912-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर भाभी के हिस्से की जमीन को कराया अपने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर भाभी के हिस्से की जमीन को कराया अपने नाम
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्रवाई की मांग की
कैराना। मोहल्ला छड़ियान निवासी महिला नसीमा ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि उसके ससुर के नाम कैराना में कृषि भूमि थी। ससुर की मौत के बाद उक्त भूमि उसके पति और उनके दो भाइयों के नाम चढ़ गई। वहीं 13 फरवरी 2017 को उसके पति की मौत हो गई। उसके कोई संतान नहीं है। आरोप है कि 18 मई को लेखपाल से साठगांठ करके उसके ससुर की संपत्ति में उसके दोनों देवर-जेठ तथा उसकी सास का नाम दर्ज करा दिया। कार्रवाई की मांग की है।
मुखबिरी के शक में युवक को पीटा
कैराना। गांव खुरगान निवासी उस्मान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात आठ बजे वह बस अड्डे पर खरीदारी करने गया था। आरोप है कि गांव निवासी दो सगे भाई व दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए मुखबिरी के शक में मारपीट कर दी। मौके पर भीड़ के जमा हो जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।