फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सपा सदस्यता अभियान के लिए लगाया शिविर

सपा सदस्यता अभियान के लिए लगाया शिविर

Sat, 29 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
सपा सदस्यता अभियान के लिए लगाया शिविर
शामली।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की तरफ से सदस्यता अभियान के तहत शामली के मोहल्ला बनखंडी स्थित सेंट एमडी हाईस्कूल में शिविर लगाया गया। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सदस्यता अभियान चलवाया है। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। गांव से लेकर शहर तक बूथ वार सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उधर, शिविर के दौरान 234 प्रारंभिक सदस्य बनाए गए। इस दौरान संजय उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय, राजेंद्र कश्यप, महेंद्र प्रधान, पुष्पेंद्र कौशिक, मास्टर मदनपाल, सुशील उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, अशोक, जसबीर, पंकज कुमार, अरुण कुमार, उमा चौहान, दुर्गेश नामदेव, अंजुम, नौशाद, आसिफ, विनोद पांचाल आदि मौजूद रहे।


मनोज बने ई गवर्नेंस सोसाइटी के सदस्य
शामली। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाक्टर मनोज चौधरी को डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सोसाइटी में गैर सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। डाक्टर मनोज चौधरी को इस बारे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने पत्र भेजकर अवगत कराया है। जिसमें कहा गया कि आम जनमानस के प्रतिनिधित्व के रूप में एक वर्ष के लिए शासन द्वारा गैर सरकारी सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed