{"_id":"597a377e4f1c1b8b628b49fd","slug":"151501181822-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली- शामली, सहारनपुर समेत 34 राष्ट्रीयकृत मार्गो पर दौड़ेगी 60 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली- शामली, सहारनपुर समेत 34 राष्ट्रीयकृत मार्गो पर दौड़ेगी 60 रोडवेज बसें
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग समेत वेस्ट यूपी के 34 राष्ट्रीयकृत मार्गों पर यूपी रोडवेज की 60 बसें दौड़ेगी। रोडवेज बसों के संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। अगस्त माह के शुरूआत में ही इन मार्गों पर रोडवेज बसे दौड़ती नजर आएगी।
27 साल पूर्व दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग समेत 34 राष्ट्रीयकृत मार्गों पर प्राईवेट बसों का संचालन हो रहा था। इन मार्गों पर प्राईवेट बसों के शहरों और कस्बों में बस अड्डे संचालित हो रहे थे। 90 के दशक में उत्तर प्रदेश शासन ने 34 मार्गों को राष्ट्रीयकृत मार्ग मानकर प्राइवेट बसों के परमिट निरस्त करते हुए अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 34 राष्ट्रीयकृत मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया था। प्राईवेट बस मालिकान ने इस मामले को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करके प्राईवेट बसों के संचालन की अनुमति मांगी थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर यूपी रोडवेज की बसों का संचालन करके यात्रियों को सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए है। रोडवेज बसों का टोटा बताकर सभी मार्गों पर यूपी रोडवेज बसों का यात्रियों के मानक के अनुसार संचालन नही कर पाई थी। न्यायालय ने प्राईवेट बसों के मालिकों के अनुुुरोध पर मुजफ्फरनगर-शामली, कैराना, बिड़ौली, ऊन, बुढ़ाना-शामली-बड़ौत तक प्राईवेट बसों के संचालन की अनुमति दी थी। फिलहाल 34 राष्ट्रीयकृत मार्गों पर यूपी रोडवेज बसों का भारी टोटा चल रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम मनोज पुंडीर ने दिल्ली-शामली, सहारनपुुर मार्ग समेत 34 राष्ट्रीयकृत मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि इन मार्गों पर 60 से ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन कराया जाएगा। सहारनपुर- मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ जिले के रूट भी 34 राष्ट्रीय कृत मार्गों में शामिल है। दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर 70 अनुबंधित बसें पहले ही चल रही है। उनका मुख्य फोकस दिल्ली-शामली, सहारनपुर और आसपास के मुख्य मार्ग रहेंगे।
राष्ट्रीयकृत 34 मार्गों की सूची।
दिल्ली-शामली, सहारनपुर, सहारनपुर-गंगोह, जलालाबाद, शामली-दिल्ली, सहारनपुर से गंगोह, चौसाना बिड़ौली, ऊन शामली मार्ग, मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना-कांधला-कैराना मार्ग, मुजफ्फरनगर-शामली, कैैराना, पानीपत मार्ग, मुजफ्फरनगर-चरथावल, थानाभवन मार्ग शामिल हैं।