{"_id":"597a368d4f1c1b7e758b4913","slug":"151501181581-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह शुरू होजाएगा शामली रेलपार बाइपास का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले माह शुरू होजाएगा शामली रेलपार बाइपास का निर्माण कार्य
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले माह शुरू हो जाएगा बाईपास का निर्माण कार्य
शामली। शामली रेलपार बाईपास का निर्माण अगले महीने में शुरू हो जाएगा। बुधवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय में शामली रेलपार बाईपास का ई- टेंडर छूटने की पहली प्रक्रिया पूरी हो गई है। ई- टेंडर प्रणाली के तहत चार फर्मों के टेंडर प्राप्त हुए हैं, जिनमें एक फर्म का जांच के बाद टेंडर निरस्त कर दिया गया है। दूसरा ई-टेंडर दो अगस्त को खोला जाएगा, जिसमें निर्माण एजेंसी पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
शामली रेलपार बाईपास बेहद खस्ताहाल में है। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुुुरेेश राणा के निर्देश पर शामली रेलपार बाईपास की निर्माण की जिम्मेदारी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को दी गई थी। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने शामली शहर के गुरुद्वारा से लेकर मेरठ करनाल मार्ग को जोड़ने वाले शामली रेलपार बाईपास का दो करोड़ 80 लाख रुपये का स्टीमेट बनाकर भेजा गया था। प्राधिकरण ने ई- टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए शामली बाईपास निर्माण के लिए टेंडर मांगे गए थे। 26 जुलाई को ई-टेंडर खुलने की प्रथम प्रक्रिया पूरी गई। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ई- टेंडर प्रक्रिया के तहत ओम शिव कंस्ट्रक्शन, चौधरी एसोशिएट बागपत, एससी प्राइवेट कंपनी, विकास शर्मा एंड संस के निर्माण के लिए टेंडर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि विकास शर्मा एंड संस कंपनी के डेढ़ करोड़ रुपये तक कार्य करने की क्षमता थी। इसलिए उनका जांच के दौरान टेंडर निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो अगस्त तक ई-टेंडर खुलने की अंतिम प्रक्रिया होगी। इसमें शामली रेलपार बाईपास निर्माण एजेंसी घोषित करने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो अगस्त के बाद यदि मौसम ठीकठाक रहा तो निर्माण एजेंसी द्वारा शामली बाईपास का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।