फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 thousand students will get only 600 rupees for uniform

15 हजार विद्यार्थियों को मिलेंगे सिर्फ यूनिफार्म के 600 रुपये

Fri, 16 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
15 thousand students will get only 600 rupees for uniform
15 हजार विद्यार्थियों को मिलेेंगे सिर्फ यूनिफार्म के 600 रुपये
विज्ञापन

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में स्वेटर, बैग, जूता व मौजा की नहीं मिलेगी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 15 हजार विद्यार्थियों को स्वेटर, स्कूल बैग, जूता व मौजा की धनराशि नहीं मिलेगी। इन विद्यार्थियों को 1200 रुपये के स्थान पर सिर्फ यूनिफार्म के लिए छह सौ रुपये डीबीटी से अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे। उधर, परिषदीय विद्यालयों के करीब 38 हजार विद्यार्थियों को भी यूनिफार्म की धनराशि नहीं मिली है।
जिले में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के करीब 15 हजार विद्यार्थी हैं। शासन की तरफ से इन विद्यार्थियों को सिर्फ यूनिफार्म के लिए छह सौ रुपये उनके अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे। इन विद्यार्थियों को स्वेटर, जूता, मौजा व बैग के लिए धनराशि नहीं मिलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इन विद्यार्थियों का डाटा शासन को भेजा गया है, लेकिन अभी धनराशि नहीं मिली है।
विज्ञापन

उधर, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 596 विद्यालयों में करीब 90 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें से अब तक करीब 52 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म, स्वेटर, जूता, मौजा व बैग खरीदने के लिए 1200 रुपये डीबीटी से भेजे गए हैं जबकि बाकी करीब 38 हजार विद्यार्थियों को अभी यह धनराशि नहीं मिली है। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यूनिफार्म के 600 रुपये डीबीटी से अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे। शासन से यूनिफार्म की धनराशि अभिभावकों के खाते में जल्द पहुंचने की उम्मीद है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में करीब 52 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म की धनराशि भेजी जा चुकी है। बाकी विद्यार्थियों की धनराशि के लिए प्रक्रिया चल रही है। उनके अभिभावकों के खाते में भी जल्द ही धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed