फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 presiding officers remained absent in the training

Shamli News: प्रशिक्षण में 15 पीठासीन अधिकारी रहे अनुपस्थित

Mon, 01 Apr 2024 06:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
15 presiding officers remained absent in the training
शामली। लोकसभा चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण दो पाली में हुआ, जिसमें 1120 पीठासीन अधिकारियों में से 15 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित पाठीसीन अधिकारियों को दो अप्रैल को प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा। इसमें भी अनुपस्थित रहने पर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वीवी इंटर कॉलेज शामली में रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। एक पाली में 560 पीठासीन अधिकारियों यानि दोनों पालियों में 1120 पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई थी। सभी पीठासीन अधिकारियों की उपस्थिति के लिए 14 काउंटर बनाए गए थे, जिन पर प्रत्येक काउंटर पर 40 पीठासीन अधिकारी कार्मिकों की उपस्थिति ली गई। प्रत्येक कक्ष में दो मास्टर ट्रेनर्स ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया। इसका पर्यवेक्षण सामान्य प्रेक्षक रवि जैन और जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह ने किया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रशिक्षण में प्रथम पाली में 560 पीठासीन अधिकारी कार्मिकों के सापेक्ष पांच पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 560 पीठासीन अधिकारी कार्मिकों के सापेक्ष 10 पीठासीन अधिकारी कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी कार्मिकों में कंवरपाल राणा सहायक अध्यापक, कंवरपाल सिंह सहायक अध्यापक वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली, पूरन सिंह प्रधानाध्यापक, रविंद्र कुमार प्रधानाध्यापक, अनुज कुमार कटारिया प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज केरटू, मोहम्मद आदिल ब्रांच मैनेजर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक बुटराड़ा, मनोज गोयल वेटरनरी फार्मासिस्ट राजकीय पशु चिकित्सालय भभीसा, मायाराम सहायक अध्यापक, प्रताप सिंह सहायक अध्यापक, राकेश कुमार सहायक अध्यापक राजकीय हाई स्कूल पावटी कलां, जयप्रकाश प्रधानाध्यापक, इंसाफ अली मंडी निरीक्षक कृषि उत्पादन मंडी समिति कैराना, अनिल कुमार सिंह सहायक अध्यापक किसान इंटर कॉलेज थानाभवन, विजय सिंह सहायक अध्यापक व दुष्यंत कुमार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शामली शामिल रहे। प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदानकार्मिकों को पुनः प्रशिक्षण के लिए दो अप्रैल 2024 को एक अवसर प्रदान किया जाएगा। यदि इस बार भी प्रशिक्षण दिवस में भी अनुपस्थित रहते हैं तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दंडात्मक विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. हरेंद्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, डीआईओएस जनार्दन सिंह शाक्य, बीएसए कोमल, अजय बाबू शर्मा, अमित मलिक आदि मौजूद रहे। उधर, सामान्य प्रेक्षक रवि जैन ने थानाभवन, कैराना और शामली में संबंधित एसडीएम के साथ बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed