फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 new cow sheds that were closed in the district will start soon

Shamli News: जिले में बंद पड़ी 15 नई गोशालाएं जल्द होगी शुरू

Tue, 07 May 2024 04:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
15 new cow sheds that were closed in the district will start soon
शामली। जिले के लोगों को जल्द बेसहारा गोवंशों से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। जिले के विभिन्न स्थानों पर बंद पड़ी 15 गोशालाओं को फिर से चालू कराने की तैयारी शुरू की गई है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 27 गोशालाएं चल रही है, जिनमें पांच हजार से अधिक गोवंश हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. चंद्रभानू कश्यप ने बताया कि सीडीओ विनय कुमार ने जिले में बंद पढ़ी गोशालाओं का पिछले दिनों ही निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया कि बंद पड़ी गोशालाओं को जल्द चालू कराया जाना जरूरी है। बताया कि जल्द ही सभी बंद पड़ी खानपुर, सिंभालका, बीबीनगर, जलालाबाद, सींगरा, तिसंग, मालैंडी, कनियान, डंडूखेड़ा, रसूलपुर गुजरान, चंदेनामाल गंदेवड़ा, जानीपुर, भंदौड़ा, टिटौली आदि में गोशालाओं को चालू कराया जाएगा। पूर्व में 30 से कम संख्या वाली गोशालाओं को बंद कराया गया था। ग्राम पंचायतों को भी गोशालाओं को चालू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शामली झिंझाना रोड युमना नहर  के पास पुलिस मुठभेड  में  घायल बदमाश को लेकर जाते एसओजी के जवान

शामली झिंझाना रोड युमना नहर  के पास पुलिस मुठभेड में  घायल बदमाश को लेकर जाते एसओजी के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed