फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 more corona infected found in the district

जिले में 15 और कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 18 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
15 more corona infected found in the district
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 15 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित हुए 25 व्यक्ति ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 167 हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में आई सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला रेलपार में छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 50 वर्षीय महिला, 20 से 26 साल के चार युवक, 10 साल का बालक और 24 वर्षीय महिला शामिल है। अग्रवाल कालोनी में 54 वर्षीय व्यक्ति, शिवगंज मंडी में 47 वर्षीय महिला और दीन दयाल कालोनी में 29 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद में 74 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कस्बा बनत में 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। गांव टिटौली में 25 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सीएमओ डा. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 15 नए केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित मिले 25 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या 167 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की जांच को 110 सैंपल लिए
कैराना। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी पर रैंडम सैंपलिंग के तहत 110 लोगों के सैंपल लिए। एंटीजन किट से 67 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। आरटी पीसीआर किट से 43 लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed