{"_id":"6081c5438ebc3e8d5621d96f","slug":"145-polling-stations-in-the-district-susceptible-plus-shamli-news-mrt5356153109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए फोर्स ने जिले में डेरा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए फोर्स ने जिले में डेरा डाला
विज्ञापन
जिले में 145 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस
शामली। जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के उद्देश्य से पैरामिलिट्री, पीएसी एवं पुलिस होमगार्ड ने डेरा डाल दिया है। जिले के पांचों ब्लाक के 145 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस, 14 अतिसंवेदनशील और 13 संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। शामली- थानाभवन कांधला ब्लाक के सभी मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस में रखा गया है।
जिले के सभी पांच ब्लाक शामली-कांधला, थानाभवन, ऊन, कैराना ब्लाक में सात लाख 47 हजार 785 मतदाता हैं। जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शामली, थानाभवन और कांधला ब्लाक के सभी 145 गांवों को अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है। इसमें शामली ब्लाक के 24, थानाभवन ब्लाक के 61, कांधला ब्लाक के सभी 23 और ऊन ब्लाक के 22 मतदान केंद्र शामिल हैं। इसी प्रकार जिले के अतिसंवेदनशील श्रेणी में कैराना ब्लाक के सात, ऊन ब्लाक के 14 और संवेदनशील में 14 मतदान केंद्र शामिल हैं।
अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों में कांधला ब्लाक में गुर्जर बहुल में मतदान केंद्रो में खंदरावली, रसूलपुर गुजरान, इस्सौपुर टील, लौहरीपुर, कैराना ब्लाक के गुर्जर बहुल गांवों में तितरवाड़ा, मवी, कंडेला, जगनपुर, शामली ब्लाक के गुर्जर बहुल गांवों बलवा, जाट बहुल गांवों के मतदान केंद्रों में बुटराडी, भिक्का माजरा, बहावड़ी, बुटराडा, लांक, काबड़ौत, कुड़ाना, गोहरपुर, कुरमाली, सोंटा, कंजरहेडी, भाजू, थानाभवन ब्लाक के कैल शिकारपुर, बंतीखेेड़ा, बाबरी, ठाकुर बाहुल्य गांवों में दखोड़ी जमालपुर, हरड़ फतेहपुर, हिरनवाड़ा, कैडी, मुस्लिम बाहुल्य गांवो में सोंता रसूलपुर, मसाबी, भैसानी इस्लामपुर, गढ़ीअब्दुल्ला खां, कैराना ब्लाक के मुस्लिम बाहुल्य गांवों में दभेड़ी खुर्द, भूूरा, नंगला राई, बसेडा, मन्ना माजरा, रामड़ा, कांधला ब्लाक के मुस्लिम बाहुल्य गांवों में गढ़ीदौलत, गंगेेरू, ऊन ब्लाक के मुस्लिम बाहुल्य गाव टपराना, मसूूूरा, जिजौला गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
एएसपी ओमप्रकाश सिह ने बताया कि 26अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स की एक कंपनी, डेढ़ सेक्शन प्लाटून कंपनी पीएसी और पुलिस फोर्स ने जिले में डेरा डाल दिया है। 518 मतदान केंद्रों पर फोर्स की नजर रखेगी। 200 पुलिस मोबाइल तैनात की गई है।
पंचायत चुनाव संबंधी जानकारी
कुल मतदाता-- 747785
मतदान केंद्र - 506
जोनल मजिस्ट्रेट- 12
सेक्टर मजिस्ट्रेट-- 87