{"_id":"5c967477bdec2214154ea51b","slug":"141553364087-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृगांका का टिकट कटने से समर्थक नाराज, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृगांका का टिकट कटने से समर्थक नाराज, नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। कैराना लोकसभा सीट से मृगांका सिंह का टिकट कटने से समर्थक गुस्सा गए हैं। देर रात तक सैकड़ों समर्थक मृगांका के फार्म हाउस पर डटे थे।
शनिवार शाम को जैसे ही कैराना सीट पर गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी का टिकट होने की खबर आई। मृगांका समर्थक मृगांका के मायापुर फार्म हाउस पहुंचने शुरू हो गए । सैकड़ों समर्थक वहां पहुंच गए और नारेबाजी की। बाबू हुकुम सिंह अमर रहे और बहन मृगांका जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। लोगों का कहना था कि बाबू हुकुम सिंह ने 25 वर्षों तक कैराना क्षेत्र की धरती पर पार्टी की खून पसीने से सींचा है और आज पार्टी ने उनकी बेटी का टिकट काटकर उनकी राजनीतिक विरासत खत्म करने की कोशिश की है, जो कि ठीक नही है। कहा कि जिस व्यक्ति को इस क्षेत्र के लोग जानते भी नहीं उसे टिकट देने का क्या औचित्य। इसका क्षेत्र की जनता विरोध करती है। मृगांका सिंह भी यहां शांत और गुमसुम बैठी थीं।