फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लोकसभा चुनाव लापरवाह बर्दाश्त नहीं होगी: डीएम

लोकसभा चुनाव लापरवाह बर्दाश्त नहीं होगी: डीएम

Tue, 05 Mar 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव लापरवाह बर्दाश्त नहीं होगी: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में डीएम अखिलेश सिंह ने अफसरों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित बैठकों में जो अधिकारी समय पर नहीं आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा सभी अपने-अपने कार्यों की अभी से रूपरेखा तय कर लं ताकि कार्य निश्चित अवधि तक सुचारु रूप से हो सके। नोडल अधिकारियों को जो भी दायित्व दिए गए है, उनका निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। दिव्यांग मतदाता के लिए रैंप भी बनाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने व अपने कार्मिकों के वोटर आईडी अवश्य बनाएं, ताकि वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा अधिकारियों को जो कार्य दिए गए है, उन्हें पूर्ण करने के लिए अधिकारियों के पास बिंदुवार सूची होना आवश्यक है। सभी नोडल अधिकारी वहाट्सएप ग्रुप बनाए। अपनी-अपनी टीमों के साथ समन्वय करते हुए आपसी बैठक करें। बैठक में संचार व्यवस्था, स्वीप, कार्मिक, यातायात, कंट्रोल रूम, स्टेशनरी व्यवस्था, लाइव वेबकास्टिंग आदि पर चर्चा हुई। बैठक में सीडीओ विवेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, एसडीएम कैराना अमित पाल शर्मा, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, डीडीओ बलराम कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed