फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना को लगाया चूना

पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना को लगाया चूना

Wed, 26 Dec 2018 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना को लगाया चूना
तार चोरी होने से कई गांवों में विद्युतीकरण का काम बाधित
विज्ञापन

शामली। कांधला क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत डांगरोल फीडर में चोरों ने 18 किलोमीटर की लाइन के तार, ट्रांसफार्मर समेत लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। इस घटना से तीन गांवों में विद्युतीकरण का काम बाधित हो गया है।
कांधला थाने पर मंगलवार को मैसर्स राज कांट्रेक्टर के प्रोपराइटर राज सिंह की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि उनके द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत जिला शामली में फीडर डांगरोल के लिए 11 केवी विद्युत लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें गांव डांगरोल, राजपुर छाजपुर और आजादपुर को ऊर्जीकृत करना है। लाइन का कार्य पूरा किया जा चुका था। हालांकि जब लाइन की पेट्रोलिंग की गई तो पता चला कि 18 किलोमीटर तार, 63 केवीए का परिवर्तक, 100 केवी के दो परिवर्तक, लगभग 100 क्रास आर्म और 11 केवी के 300 पिन इनसुलेटर बनाई गई लाइन से चोरी कर लिए गए। इससे लाइन के ऊजीकृत का कार्य रुक गया। यह घटना 16 दिसंबर की रात को बताई गई, लेकिन इसकी रिपोर्ट लगभग 9 दिन बाद पुलिस में दर्ज हुई है। बुधवार को थाना आदर्श मंडी थाने में पकड़े गए तार चोरी के दोनों आरोपियों को इस घटना में शामिल होना बताया गया है, लेकिन चोरी हुए सामान की बरामदगी नहीं हो सकी है, जिससे इस योजना पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन

बाबरी क्षेत्र में भी हुई तार चोरी की घटना
शामली। पुलिस भले ही बुधवार को तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर दो सदस्यों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन बाबरी क्षेत्र में 1200 मीटर तार चोरी करने की घटना से यह आसार है कि कहीं जिले में तार चोरी का दूसरा गिरोह भी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबरी थाने पर बहावड़ी विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 दिसंबर की रात को 220 केवी सब स्टेशन से 33 केवी सब स्टेशन बहावड़ी वाली पुरानी ब्रांच का गांव आदमपुर निवासी हरबीर से लेकर जयवीर के खेत के बीच का लगभग 1200 मीटर तार तार चोरी कर लिया गया। इससे विभाग को लगभग 90 हजार रुपये की आर्थिक हानि हुई है। बुधवार को एएसपी अजय प्रताप सिंह ने तार चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तारी की पुष्टि की। आरोपियों ने बताया कि आदर्श मंडी के अलावा शामली, गढ़ीपुख्ता व कांधला क्षेत्र में तार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसमें बाबरी क्षेत्र की घटना का जिक्र नहीं है। इससे यह आशंका बन रही है कि कहीं तार चोरी करने वाला दूसरा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। हालांकि एएसपी अजय प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी।

लाइन ब्रेक कर तार काटकर करते थे चोरी
शामली। एएसपी ने बताया तार चोरी करने के आरोप में पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में बताया कि वे रात के समय जंगल से जाने वाली विद्युत लाइन पर रस्सा डालकर आपस में तारों को भिड़ाकर लाइन को शॉर्ट करते थे। इससे लाइन ब्रेक हो जाती थी और उसमें आगे करंट नहीं दौड़ता था। इसके बाद वे कटर से तार काटकर पिकअप में लादकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed