फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   इस बार अक्तूबर से चलेंगी शुगर मिलें: सुरेश राणा

इस बार अक्तूबर से चलेंगी शुगर मिलें: सुरेश राणा

Sun, 02 Sep 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
इस बार अक्तूबर से चलेंगी शुगर मिलें:  सुरेश राणा
थानाभवन (शामली)। गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं के प्रति राज्य और केंद्र सरकार गंभीर है। इसलिए सरकार ने इस साल अक्तूबर माह से ही शुगर मिल चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सरकार गन्ना किसानों की समस्याओं का स्थाई समाधान करने के लिए एथनॉल बनाने की योजना पर भी गंभीर है।
विज्ञापन

रविवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पिछले चार साल में पीएम मोदी ने समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए योजनाएं चलाई हैं। वहीं, योगी सरकार ने राज्य की प्रत्येक विधानसभा में विकास कार्य किए हैं। जिनका शत प्रतिशत फायदा लोगों तक पहुंच रहा है। साथ ही गन्ना किसानों के लिए राज्य सरकार ने 5535 करोड़ के अनुपूरक बजट का प्रावधान किया है। इसमें सरकार ने 500 करोड़ रुपये भुगतान के रूप में, 1010 करोड़ सहकारी मिलों के भुगतान, 25 करोड़ रुपये निगम की मिलों के लिए व चार हजार करोड़ मिलों को सॉफ्ट लोन के लिए निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन


जल्द बनेगा हसनपुर लुहारी का इंटर कॉलेज
इस दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में शीघ्र राजकीय इंटर कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटर कॉलेज बनने से गांव व आसपास के गांवों की बेटियों को बसों में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासदों ने चेयरमैन पर लगाया मारपीट का आरोप
नगर पंचायत बनत के सभासद कंवरपाल व गोविंदा ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उन्हें बोर्ड बैठक की सूचना नहीं दी गई थी। जब वह प्रशासन से अनुमति लेकर बैठक में पहुंचे तो चेयरमैन ने अपने कुछ साथियों के साथ उनके साथ मारपीट की। इस दौरान सभासदों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन ने बाहरी लोगों को बैठक में बुलाया था।


राशन डीलरों ने दिया ज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के राशन डीलरों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि पीओएस मशीन की गड़बड़ी के मामले में राशन डीलर के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को निरस्त किया जाए। इस दौरान डीलरों ने मंत्री को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed