फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छोटी उम्र, सरकारी स्कूल, मगर प्रतिभा लाजवाब

छोटी उम्र, सरकारी स्कूल, मगर प्रतिभा लाजवाब

Thu, 30 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
छोटी उम्र, सरकारी स्कूल, मगर प्रतिभा लाजवाब
सरकारी स्कूल लांक में तराशी जा रही बच्चों की दक्षता
विज्ञापन

शामली। सरकारी स्कूल के बच्चों को तराशा जा रहा है। बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए शिक्षक भी पूरी तन्मयता के साथ जुटे हुए हैं। स्कूल में कई होनहार बच्चों ने अपनी दक्षता भी साबित की है। ऐसी ही एक प्रतिभा गांव लांक के प्राथमिक स्कूल नंबर-एक में उभरकर आई है। स्कूल का कक्षा-तीन का छात्र एक मिनट से पहले ही सभी 75 जनपदों के नाम धारा प्रवाह में बोल देता है। वहीं अन्य छात्रों को भी सभी जनपदों के नाम याद हैं।
क्षेत्र के गांव लांक में वर्ष 2014 से अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक स्कूल नंबर-1 के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। स्कूल में कक्षा-3 का छात्र आयुष केवल 59 सेकेंड में ही प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम धारा प्रवाह में बोल देता है। वहीं, कक्षा के अन्य बच्चे भी पीछे नहीं हैं। छात्र आदेश 1 मिनट 5 सेकेंड, दीपांशु 1 मिनट 30 सेकेंड और छात्र सुमित भी 1 मिनट 30 सेकेंड में ही धारा प्रवाह के साथ बोलता है। कक्षा में 45 बच्चे हैं। इनकी लगन और मेहनत से स्कूल के अन्य छात्रों को प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन

कैसै-कैसे कराए बच्चों को जनपदों के नाम याद
प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने बताया कि अप्रैल माह से स्कूल का नया सत्र शुुरू हो जाता है। सरकारी स्कूलों में कई माह तक नई किताबें नहीं आती। नतीजतन बच्चों को स्कूल में उस खाली समय में सामान्य ज्ञान और बौद्धिक ज्ञान का अध्ययन कराया जाता है। बच्चों को अप्रैल माह में ही सभी जनपदों के नाम, राज्यों के नाम, राजधानी, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि लिखवाते हुए याद कराया गया था। जिसके बाद बच्चों से हर दिन 10 नाम याद कर सुना जाता था। वहीं बच्चों को बोर्ड पर भी बुलवाकर लिखवाया जाता है। सभी नाम याद होने के बाद बच्चों से धीरे-धीरे लगातार सभी जनपद, राजधानी व राज्यों के नाम सुने गए। जिसके बाद बच्चों के अंदर सबसे तेज बोलने का कंपीटिशन बढ़ता गया। एक दिन सबसे तेज और धारा प्रवाह से बोलने वाले छात्र का समय नोट करने के लिए उसकी वीडियो बनाई गई। जिससे पता चला कि छात्र आयुष 59 सेकेंड में बिना रुके सभी जनपदों के नाम बोल दिए। अन्य बच्चों का भी समय नोट किया गया, लेकिन सबसे कम समय छात्र आयुष का ही मिला। कक्षा पांच के बच्चों की भी का बौद्घिक ज्ञान बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed