फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिले के सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया ध्वजारोहण किया

जिले के सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया ध्वजारोहण किया

Fri, 17 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
जिले के सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया ध्वजारोहण किया
शामली। जिले के सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके अमर शहीदों पर याद किया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार, जीआरपी के थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया और अमर शहीदों को याद करके पुष्प अर्पित किए। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में जिले के नोडल अधिकारी और विशेष सचिव नरेंद्र शंकर पांडे ने पौधरोपण किया। इस मौके पर कैराना-झिंझाना व ऊन व थानाभवन-गंगोह मार्ग पर 14 हजार 327 पौधरोपण किया। मौके पर लोनिवि सहायक अभियंता ललित अग्रवाल, पवन कुमार, देव प्रकाश, वीके जैन मौजूद रहे। शामली सहकारी गन्ना समिति कार्यालय में सुबह आठ बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह में जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती, विशेष सचिव उपेंद्र कुमार सिंह, समिति के निदेशक लवली मलिक, राजवीर सिंह, पुष्पेंद्र मलिक, समिति स्टाप ओमवीर सिंह, अंकित, प्रवीण, नीरज देव, शशि प्रकाश, जितेंद्र कुमार, दिनेश, शिवकुमार, बिजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

शहर के सुभाष चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व विधायक पंकज मलिक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर विश्वनाथ शास्त्री, राजपाल सिंह, बाबूखान, वैभव गर्ग, ओमवीर उपाध्याय, सोहिल धीमान, डॉ. अनिल बंसल, मुनेश देवी आदि मौजूद रहे। उधर, हिंदू रक्षा सेना के जिला कार्यालय में सुबह 8:00 बजे संगठन के जिला अध्यक्ष कुलदीप गौड़ के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिला कार्यालय में कुलदीप गौड़, सुरेश बजाज, रविंद्र, सोनू चावला, अरुण, संदीप उपाध्याय, टिंकू गोस्वामी, विकास भारद्वाज, निकित कोरी, अमित राणा, अंकुर कुमार, नीरज गोयल, राजगिरी, राजू गिरी आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। करनाल रोड पर आवासीय वृद्धाआश्रम में मुंडेट कला के प्रधान के पति राजपाल सिंह ने किया। बनत नगर पंचायत परिसर में सुबह आठ बजे बनत नगर पंचायत के चेयरमैन राजवीर सिंह कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर नगर पंचायत के सदस्य योगेंद्र शर्मा, कंवरपाल राणा, बबलू, नसीम, गोविंदा मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद नगरपंचायत के चेयरमैन राजीव कुमार ने तालाब की भूमि पर पौधरोपण किया। ऊन तहसील में एसडीएम ऊन कृष्णपाल तोमर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। मौके पर तहसीलदार चंद्रकांता नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, यतेंद्र चौधरी एवं संघर्ष समिति का अध्यक्ष तेजपाल गुर्जर मौजूद रहे। तहसील प्रांगण में एसडीएम कृष्णपाल तोमर, तहसीलदार चंद्रकांता, नायाब तहसीलदार प्रवीण कुमार ऊन नगर पंचायत चेयरमैन कुलदीप मान ने पौधारोपण किया। उधर, थानाभवन नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन रफत परवीन और अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed