फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सपा कार्यकर्ताओ ने पैदल मार्च निकालकर पहुंचे कलक्ट्रेट

सपा कार्यकर्ताओ ने पैदल मार्च निकालकर पहुंचे कलक्ट्रेट

Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओ ने पैदल मार्च निकालकर पहुंचे कलक्ट्रेट
सपाइयों ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया
विज्ञापन

शामली।
सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने कैराना-ऊन ब्लाक के छह गांवों को शामली ब्लाक में शामिल किए जाने की मांग को लेकर पार्टी मुख्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। सपा कार्यकर्ताओं ने मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर रोड पर सपा कार्यालय में ग्राम टिटौली, मालैंडी, मुंडेट कला, बधेव कसेरवाखुर्द- कला के ग्रामीण व सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। ग्रामीणों व सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापनडीएम इंद्र विक्रम सिंह को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि अखिलेश सरकार के कार्यकाल के दौरान कैराना और ऊन ब्लाक के टिटौली, मालेंडी, मुंडेट खुर्द व कला, बधेव, कसेरवा खुर्द व कलां आदि गांवों को योजना आयोग के पूर्व सदस्य डाक्टर सुधीर पंवार के प्रयास से शामली ब्लाक में शामिल करने का शासनादेश हो चुका है। 18 माह बीत जाने के बाद भी शासनादेश के अनुसार इन गांवों को शामली ब्लाक में शामिल नहीं किया गया है। प्रशासनिक अनिर्णय से यथा स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्रामीणो में रोष व्याप्त है। ज्ञापन मेे ग्रामीणों ने शासनादेश में दिए गए विकास खंड की व्यवस्था को लागू किए जाने की मांग की गई है। सपा कार्यकर्ताओं की डीएम इंद्र विक्रम सिंह से वार्ता हुई। वार्ता के दौरान डीएम ने सपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया दिया कि सभी गांवों को तत्काल प्रभाव से शामली ब्लाक मे जोड़ दिया जाएगा। डीएम इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन देने वालों में जबरदीन मलिक, सूर्यपाल सिंह, राजेंद्र, जनेश्वर शर्मा, नरेंद्र सिंह, राममेहर कश्यप, प्रमोद कुमार मालेंडी, अरविंद कुमार, गुलजार, शौकीन, हनिक, युनूस, कसेरवा खुर्द, भारत सिंह, ब्रहम सिंह, रामफल प्रधान, हितु चौधरी, आबिद खां, मेहंदी हसन, सतेद्र सिंह पीरखेडा, विरेद्र सिंह मुंडेट, डाक्टर सतपाल कश्यप, पारस दरगाहपुुर, इस्लाम, मकसूद, उमरदीन, सालिम टिटौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed