फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चुनाव नतीजों के दौरान शामली मंडी कारोबार बंद रहा

चुनाव नतीजों के दौरान शामली मंडी कारोबार बंद रहा

Fri, 01 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
चुनाव नतीजों के दौरान  शामली मंडी कारोबार बंद रहा
चुनाव नतीजों के दौरान शामली मंडी में कारोबार बंद रहा
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के कारण बृहस्पतिवार को कृषि उत्पादन मंडी बंद रहा। व्यापारियों की दुकान बंद होने से गुड़ खांडसारी व फल सब्जी का कारोबार नही हो सका। पुलिस ने मंडी में पासधारकों को केवल अंदर जाने दिया।
कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर ईवीएम वीवी पैट को रखने के लिए स्ट्रांग रूम व चुनाव प्रेक्षक व अफसरों व मीडिया सेंटर के लिए कुल 40 दुकानें व नीलामी चबूतरे को आरक्षित किए गए थे। बृहस्पतिवार को कैराना उपचुनाव की मतगणना के लिए मंडी में अवकाश कर दिया गया। मंडी में अवकाश घोषित होने से सभी मंडी कारोबारियों की दुकान बंद रहीं।
विज्ञापन

सबसे पहले आया थानाभवन विधानसभा क्षेत्र का नतीजा
शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव में जिले की थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की सबसे पहले मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड में थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से 46 वोट से भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह ने बढ़त ली थी। पहला चुनाव परिणाम 9.30 बजे तक आया। सबसे पहले पहले चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह को 3746 व रालोद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम बेगम को 3700 वोट मिले। कैैराना लोकसभा चुनाव का पहले राउंड के चुनाव परिणाम में गठबंधन प्रत्याशी ने बढ़त ली। एक घंटा तक चुनाव परिणामों की घोषणा नहीं होने पर शोरशराबा शुरू हो गया। इस पर जिलाधिकारी को थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की घोषणा डीएम को करनी पड़ी। कैराना लोकसभा उपचुनाव के नतीजों पर देशभर की निगाहें लगी हुई थीं। देशभर की टीवी चैनलों के मीडिया कर्मी आए हुए थे। सुबह आठ बजे से मतगणना स्थल पर लाइव शुरू कर दिया था। मीडिया कर्मियों को चबूतरा पर हो रही मतगणना स्थल तक नहीं जाने दिया गया। मतगणना स्थल से चुनाव नतीजों की घोषणा डीएम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed