{"_id":"5ac51fa04f1c1bd4618b57ab","slug":"141522868128-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया शुभारंभ
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सल्फा में अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया शुभारंभ
शामली। गांव सल्फा में अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक स्कूल नंबर एक का शुभारंभ शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल और भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने किया।
इस दौरान भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में भी बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की तरह ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है अधिक से अधिक संख्या में बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराएं। वहीं, भाजपा नेता मृगांका सिंह ने बच्चों को मेहनत व लगन से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल चलो अभियान के तहत रैली भी निकाली गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीरज मलिक, ग्राम प्रधान संदीप पंवार, स्वराज प्रधान, अशोक, राजीव तोमर, पूर्व प्रधान अजीत, सतेंद्र टिटौली, नेत्रपाल, हरपाल सिंह, संदीप, संजीव पंवार, गोविंद प्रधान, अनिल, संजीव मालिक, संदीप वशिष्ठ और प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।