फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी पुलिस - एसपी

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी पुलिस - एसपी

Thu, 05 Apr 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी पुलिस - एसपी
आमजन को पुलिस की सक्रियता का एहसास कराएंगे : एसपी
विज्ञापन

कैराना।
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने कहा कि पुलिसिंग को अब जिले में बदला जाएगा। अपराधियों की हर गतिविधि की निगरानी होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। आम जनता को पुलिस की सक्रियता का एहसास कराया जाएगा।
जिले में सबसे संवेदनशील श्रेणी में कैराना पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा की निगाहें हैं। बुधवार को दुपहिया वाहनों से कैराना क्षेत्र में मार्च निकालने के उपरांत वह कैराना कोतवाली पहुंचे। वहां घंटा बजाकर पुलिसकर्मियों को एकत्र किया। एसपी देवरंजन वर्मा ने सबसे पहले पुलिसकर्मियों की लाइनें लगवाकर उन्हें सीटी के उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आमजन को पुलिस की सक्रियता का एहसास होना चाहिए। रात गश्त करके व्यापारियों की दुकानों पर शटरों को देखें कि कहीं वहां पर कोई घटना तो नहीं हुई है। व्यापारियों, जनता से पुलिस के मधुर संबंध होने चाहिए। साथ ही छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा किया जाए। ताकि छेड़छाड़ की घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी पूरे पावर में होगा, तभी व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिस, स्मार्ट तरीके से बनेगी। अब पुराने ढर्रे को बदलने की जरूरत है। एसपी ने कहा कि हिस्ट्रीशीट में अपराधियों के नाम जोड़ने से पहले उनकी पूरी तहकीकात कर लें, जो लोग मर चुके हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट तत्काल बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन

बाइकों से फोर्स के साथ एसपी ने किया भ्रमण
कैराना। अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसपी देवरंजन वर्मा ने मॉनिटर कंट्रोल का गठन किया है। इसके बाद कैराना नगर और देहात में नवगठित 15 चीता बाइकों पर पुलिस के साथ भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान वह पानीपत-खटीमा राजमार्ग, चौक बाजार, खुरगान रोड, ईदगाह रोड से होते हुए खादर क्षेत्र के ग्राम इस्सोपुर खुरगान तथा अकबरपुर सुन्हेटी रोड से वापस मुख्य मार्ग को होते हुए कैराना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि मॉनिटर कंट्रोल का गठन अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए किया गया है। अपराधियों की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed