{"_id":"5aaeb6164f1c1bbd758b6396","slug":"141521399318-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली बिल नगर पंचायत कार्यालय पर नहीं होंगे जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली बिल नगर पंचायत कार्यालय पर नहीं होंगे जमा
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में बिजली के बिल नगर के उपभोक्ता पिछले कई वर्षों से जमा करते आ रहे थे। अब उपभोक्ताओं को अपने बिल सहारनपुर रोड बिजलीघर पर जमा करने होंगे।
विद्युत निगम के जेई आलोक कुमार ने बताया कि नगर पंचायत पर विद्युत निगम का 1.82 लाख रुपये बकाया था। जिसका भुगतान नगर पंचायत काफी समय से नही कर रही है। नगर पंचायत को नोटिस दिया गया है। जिसके चलते नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के द्वारा हमसे कहा कि जिस कमरे में बिल जमा करते हो उसे खाली कर दो या किराया दो। अब बिजली के बिल बिजली घर पर जमा किए जाएंगे। उधर, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि नगर पंचायत के कमरे पर बिजली विभाग ने पिछले चार वर्षों से अवैध रुप से कब्जा जमा रखा है। जिस कारण नगर पंचायत को विद्युत निगम न किराया दे रहा है और न ही खाली कर रहा है। कमरे की जरूरत है इसलिए जेई से कमरा खाली करने को कहा है।