फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   इलाज के साथ-साथ अब सेहत का भी सरकार रखेगी ध्यान

इलाज के साथ-साथ अब सेहत का भी सरकार रखेगी ध्यान

Fri, 02 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
इलाज के साथ-साथ अब सेहत का भी सरकार रखेगी ध्यान
शामली। टीबी की दवा खाने में कमजोरी और अच्छे खानपान की कमी मरीज के सामने नहीं आएगी। इन मरीजों को अब सरकार पांच सौ रुपये महीना देेगी, ताकि टीबी की दवाई लेने से पहले वह अच्छा खानपान कर सके और शरीर को दवाई झेलने लायक बना सके। जिले में इस योजना पर सीएमओ के आदेश पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

टीबी एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इसका इलाज नहीं है । स्वास्थ्य विभाग के पास इसका निशुल्क इलाज है। बशर्ते स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली दवाईयों को मरीज नियमित खा सके। डाक्टरों का मानना है कि दवाई काफी पावर वाली होती है। इसलिए शुरू-शुरू में खाने में मरीज को बहुत ही दिक्कत आती है, लेकिन बाद में ठीक हो जाता है। दवाई लेने के दौरान शरीर में होने वाली परेशानी की वजह से मरीज बीच में दवाई छोड़ देता है। जिस कारण वह सामान्य टीबी एमडीआर और फिर एक्सडीआर में बदल जाती है। इसी लापरवाही के कारण मरीज को अपनी जान से हाथ धोना पड़ जाता है। इसी के चलते मरीज को दवाईयों के साथ अच्छी डाइट मिले, इसलिए सरकार ने आम बजट में टीबी के मरीजों को हर माह पांच सौ रुपये देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


1663 टीबी मरीजों को मिलेगा इसका लाभ
जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय के रिकार्ड के अनुसार करीब 1663 टीबी के मरीज सरकारी अस्पताल से इलाज करा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन सभी को टीबी से लड़ने के लिए पांच-पांच सौ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज के सीधा खाते में जाएगा पैसा
जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर आरके सागर ने बताया कि जितने भी मरीज रिकार्ड में है। उन सबसे आधार कार्ड और बैंक अकाउंट के साथ टीबी कार्ड की फोटो स्टेट ली जाएगी। उसके बाद कागजी कार्रवाई होने के बाद हर माह इनके खाते में रुपया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए शामली में काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed