फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विभागीय विभीषण को ढूंढने के लिए जांच शुरू

विभागीय विभीषण को ढूंढने के लिए जांच शुरू

Tue, 12 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
विभागीय विभीषण को ढूंढने के लिए जांच शुरू
मीटर से छेड़छाड़ प्रकरण की जांच शुरू
विज्ञापन

शामली(शामली। कैराना में विद्युत निगम की टीम द्वारा पकड़ी गई मीटरों से छेड़छाड़ के मामले में अधीक्षण अभियंता ने विभागीय जांच शुरू करा दी। इस मामले में विद्युत निगम विभागीय विभीषण को ढूंढने में लग गया है।
सोमवार की शाम विद्युत निगम के एसडीओ अरशद और जेई रवि शंकर ने नगर के मोहल्ला छड़ियान में एक दुकान में 23 विद्युत मीटर बरामद कर मीटरों के साथ छेड़छाड़ करने वाले गिरोह का खुलासा किया था। मौके से विद्युत विभाग के सरकारी रजिस्टर भी मिले थे। जांच में विद्युत विभाग में छेड़छाड़ पाई गई थी। इस मामले में विभागीय आदमी की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा रहा। मामले की निष्पक्ष जांच हो इसके लिए अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने इस प्रकरण में जांच कमेटी का गठन किया है। एक्सईएन तृतीय सुरेश चंद के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच कमेटी में एक्सईएन प्रथम सुनील कुमार, एसडीओ कैराना मोहम्मद अरशद, जेई भानू प्रसाद कुशवाहा बनाए गए हैं। एसई ने सभी टीमों को निष्पक्षता पूर्ण जांच कराकर 15 दिनों में जांच रिपोर्ट एसई को सौंपने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता का कहना है कि इस प्रकरण में विभागीय आदमी की संलिप्तता से किसी भी सूरत में इंकार नहीं किया जा सकता है, मामले की पुलिस तो जांच करेगी ही, लेकिन जांच के लिए जांच कमेटी का गठन किया गया है, ताकि किसी भी सूरत में दोषी बच नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed