फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भगवा रंग में रंग गया मंडी का गेट

भगवा रंग में रंग गया मंडी का गेट

Sun, 26 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
भगवा रंग में रंग गया मंडी का गेट
शामली।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जहां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों पर भगवा रंग हो गया, तो अब सरकारी भवनों पर भी भगवा रंग चढ़ने लगा है। शामली में कृषि उत्पादन मंडी के गेट पर भगवा रंग में पुताई कराई गई है।

दरअसल, कृषि उत्पादन मंडी शामली में इन दिनों स्वच्छता अभियान और रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। इसके चलते पेड़ों की छंटाई और दीवारों की पुताई भी हो रही है। मंडी के मुख्य गेट को शनिवार को ही पुताई कराई गई। रविवार सुबह जब लोग मंडी पहुंचे, तो मंडी गेट भगवा रंग में दिखाई दिया। मंडी समिति सचिव विश्वेंद्र कुमार का कहना है कि मुख्यालय के आदेश पर 21 नवंबर से 28 नवंबर तक कृषि मंडी में स्वच्छता को लेकर अभियान चल रहा है। इसी के चलते पुताई भी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुताई में किस रंग का प्रयोग होना है, उसके संबंध में मुख्यालय से लिखित कोई आदेश नहीं आया है। उन्होंने तो कर्मचारियों को सफाई और पुताई कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed