फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आचार संहिता का पालन कराने को सक्रिय हुए उड़न दस्ते

आचार संहिता का पालन कराने को सक्रिय हुए उड़न दस्ते

Tue, 14 Nov 2017 12:37 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता का पालन कराने को सक्रिय हुए उड़न दस्ते
शामली।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों पर नजर रखने के लिए उड़नदस्तों का गठन कर दिया गया है। जिलेभर के 10 निकायों के लिए 12 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। उड़न दस्तों में शामिल अधिकारियों की जिम्मेदारी रहेगी कि वह आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर रखेंगे।
22 नवंबर को प्रथम चरण में होने वाले मतदान के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने उड़नदस्तों का गठन कर दिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवबहादुर सिंह ने बताया कि सभी 10 उड़नदस्तों को सक्रिय कर दिया है। उन्हें निर्देश दिया है कि किसी भी निकाय में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल रिपोर्ट दें, जिसके बाद आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उड़न दस्तों में शामली नगर पालिका परिषद के लिए थानाभवन बीडीओ डाक्टर पंकज कुमार, कांधला नगर पालिका परिषद के उड़नदस्ते में कांधला के खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह, कैराना नगर पालिका परिषद के उड़नदस्ते में ऊन बीडीओ डाक्टर विपिन कुमार राठी शामिल हैं। इसके अलावा बनत नगर पंचायत के लिए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विवेक कुमार चौधरी, एलम नगर पंचायत के उड़न दस्ते में थानाभवन के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बेगराज सिंह, गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत के लिए उड़न दस्ते में अपर जिला सहकारी अधिकारी शामली नीरज कुमार, झिंझाना नगर पंचायत के उड़नदस्ते में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संसार सिंह, ऊन नगर पंचायत के उड़नदस्ते में वन क्षेत्राधिकारी योगेश चंद शर्मा, थानाभवन नगर पंचायत के उड़न दस्ते में शामली मंडी परिषद के सचिव विश्वेंद्र कुमार, जलालाबाद नगर पंचायत के उड़न दस्ते में कमालपुर के राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह को शामिल किया गया है। रिजर्व उड़न दस्ते में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता धूम सिंह और अवर अभियंता संजय कुमार को रखा गया है।
विज्ञापन

उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उड़नदस्ते निकाय चुनाव में प्रत्याशियों पर पैनी नजर रखेंगे। प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार, जनसभा आदि कार्यक्रमों की वीडियो रिकार्डिंग कराएंगे। रिकार्डिंग की सीडी तैयार कराकर जिला स्तरीय समिति को भेजी जाएगी। उड़नदस्ता टीम को कार्यपालक मजिस्ट्रेट का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed