{"_id":"59caa05b4f1c1bc9538b490b","slug":"141506451547-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने प्रदर्शन कर डीएम को सौपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने प्रदर्शन कर डीएम को सौपा ज्ञापन
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने और किसानों का उत्पीड़न बंद कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को भाकियू युवा जिलाध्यक्ष पप्पू मलिक और गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह के नेतृत्व में किसान एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि शुगर मिलों पर किसानों का भुगतान बकाया है। भुगतान नहीं होने की वजह से किसान बकाया बिजली बिल भी जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिस कारण विद्युत विभाग की तरफ से किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं। गांव दर गांव किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो रही हैं। उनकी मांग है कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाया जाए। वहीं, किसानों के नलकूप कनेक्शन पांच हार्स पॉवर से बढ़ाकर साढ़े सात हार्स पावर और साढ़े सात हार्स पावर से बढ़ाकर दस हार्स पावर करना भी उचित नहीं है। इसके अलावा रजवाहों की समय पर सफाई और खुदाई न होने के कारण खेतों पर पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे फसलों की सिंचाई नहीं होती है। उनकी मांग है कि इन समस्याओं का समाधान कराया जाए। इस दौरान अशोक केरटू, राजपाल सिंह, सुभाष खोडसमा, चांद सिंह, देवराज पहलवान, अजेंद्र पंवार, योगेंद्र मलिक, पप्पू भारसी, ऋषिपाल, नीरज, जयपाल सिंह, महेंद्र नेताजी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।