{"_id":"59b197c94f1c1bf87f8b4cd6","slug":"141504810953-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगंबर जैन समाज द्वारा निकाली गई रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिगंबर जैन समाज द्वारा निकाली गई रथयात्रा
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा
कांधला(शामली)। कस्बे में श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा रथ, गजयात्रा निकाली गई। रथ में श्री जी की प्रतिमा और हाथी के ऊपर श्री जिनवाणी माता विराजमान की गईं। शोभायात्रा कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार को कस्बे में श्री जी की रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से साथ मनाया गया। श्री जी की भव्य रथ यात्रा महोत्सव में स्वर्ण रथ, गज रथ आकर्षण का केंद्र रहे। इस वर्ष की श्री जी की बोली, सौधर्म इंद्र, कुबेर आदि की बोलियां एक ही परिवार ज्योति लाल जैन, राजेश कुमार जैन डुगंर परिवार के नाम पर गई। जबकि सारथी के रूप में निखिल कुमार जैन थे। रथ यात्रा मंदिर से बैंड बाजों व सुंदर धार्मिक झांकियों के बीच शुरू होकर जैन स्थानक, मेन बाजार, हनुमान मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, आर्य समाज मंदिर, मोहल्ला रायजादगान, मोहल्ला गुजरान के साथ -साथ मुख्य मार्गों से होती हुई वापस श्री दिगंबर जैन मंदिर पर संपंन हुई।
इस दौरान काठ के हाथी पर जिनवाणी विराजमान की गई। श्री जी के रथ के सामने भजनों और नृत्यों के बीच जयकारे लगाकर झूम रहे थे। शोभा रथ यात्रा का सर्व समाज के द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी एमएलसी विरेंद्र सिंह का श्री दिगंबर जैन समाज के द्वारा स्वागत किया गया। रथ यात्रा में नत्थू मल जैन, प्रवीण जैन, अनिल जैन, संजय जैन, दीपक जैन, कंवर सेन जैन, कुलदीप जैन, मनोज जैन, नरेंद्र कुमार जैन, गुणपाल जैन, जिनेंद्र जैन, मनोज जैन, सुरेश जैन, सतीश कुमार सिंघल, सुभाष जैन आदि मौजूद रहे।