{"_id":"59aef2cb4f1c1ba4078b4809","slug":"141504637643-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वश्रेष्ठ शिक्षक और प्रधानाध्यापकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वश्रेष्ठ शिक्षक और प्रधानाध्यापकों को किया सम्मानित
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना।
डीएम ने शिक्षक दिवस पर जनपद के पांच सर्वश्रेष्ठ प्राइमरी पाठशाला, जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक और 10 सर्वश्रेष्ठ अध्यापन कराने वाले अध्यापक-अध्यापिकाओं को उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित किया। साथ ही मेधावी छात्र व छात्राओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए।
मंगलवार को कैराना तहसील दिवस में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में जूनियर हाईस्कूल गढ़ीश्याम के प्रधानाध्यापक ओमवीर सिंह, कन्या जूनियर हाईस्कूल बुच्चाखेड़ी के प्रधानाध्यापक पीयूष सिंघल, जूनियर हाईस्कूल लपराना के प्रधानाध्यापक सुबोध शर्मा, प्राइमरी पाठशाला नंबर एक लाक की प्रधानाध्यापिका सुभाषिनी और प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार के अलावा सर्वश्रेष्ठ अध्यापक विजेंद्र सिंह, अजय मलिक, नवीन कुमार, सीमा रानी, नीरज गोयल, साजिद, नूतन गुप्ता, ऋषिपाल सिंह, रश्मि पाठक, प्रिया राजपूत तथा संगीता रानी को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, मेधावी छात्र-छात्राओं को बैग तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों को पूरी मेहनत करनी चाहिए। ताकि छात्र छात्रा शिक्षित होकर देश का विकास कर सकें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी, तहसीलदार अभयराज पांडेय, बेेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर और एबीएसए योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।