{"_id":"59a5b8674f1c1b03278b463d","slug":"141504032871-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत चौधरी ने दी परिजनों को सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंत चौधरी ने दी परिजनों को सांत्वना
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)।
जम्मू-कश्मीर में तैनात गांव भभीसा निवासी सीआरपीएफ के जवान राजेंद्र की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मंगलवार को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र लहरी सिंह सीआरपीएफ में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में तैनात थे। 21 अगस्त को डयूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई थी। 22 अगस्त की रात उनका पार्थिव शरीर भभीसा गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया गया था। उधर, मंगलवार को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी अन्य नेताओं के साथ जवान के घर पर पहुंचे। जयंत चौधरी ने राजेंद्र सिंह के दोनों बच्चों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। इस दौरान राजेंद्र की पत्नी रोने लगी। जयंत चौधरी के सामने ग्रामीणों ने बताया कि शहीद का शव गांव में आ गया था। सूचना के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर जयंत चौधरी ने रोष जताते हुए परिवार के लोगों को दुख की घड़ी में धीरज बंधाया। जयंत चौधरी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व विधायक बलबीर सिंह मलिक, रणधावा मलिक, तरसपाल मलिक, बिजेंद्र किवाना, विक्रांत जावला, पूर्व प्रधान पप्पू, हरेंद्र किवाना सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।